गायत्री जयंती गंगा दशहरा पर गायत्री ज्ञान मंदिर में हुआ यज्ञ का आयोजन

अंडा।। गायत्री ज्ञान मंदिर कुथरेल में गायत्री जयंती के पावन अवसर पर एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री परिजनों के द्वारा सुबह से ही ध्यान जप साधना व पूजा का कार्यक्रम आरंभ कर दिया गया था जिसके पश्चात पूर्णाहुति के रूप में एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्रद्धेया शैल दीदी ने गायत्री जयंती, पतित पावनी मां गंगा और परम पूज्य गुरुदेव के महाप्रयाग दिवस के पर्व पूजन पर विशेष संदेश देते हुए, बताया कि मां गायत्री ही है जो कि व्यक्ति में सद्गुण और सद्प्रवृत्ति को बढ़ाने में सहयोग करती हैं। और मां गायत्री का अनुदान वरदान ऐसे अनायास ही सभी परिजनों को गंगा की गोद और हिमालय की छाया शांतिकुंज में प्राप्त होता रहता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से यशवंत देशमुख, दुलारी देवांगन, संतोष देवांगन कुंती देशमुख,सुशीला,तुलसी, गायत्री, रश्मि ,कचरी,देविका,रोशनी,गीता,गंगा,खोमेश्वरी,जान्हवी एवं प्रेम देशमुख उपस्थित थे।