

खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने भी मोर्चा संभाला हुआ था। न केवल शहरी बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जनता तक कांग्रेस की बात को पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोहम्मद अकबर को अहम जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसे पूरी संजीदगी से निभाते हुए मोहम्मद अकबर ने स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने में अहम भूमिका दिलाई।
चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सीएम भूपेश द्वारा खैरागढ़ को नया जिला बनाने की घोषणा मास्टर स्ट्रोक साबित हुई। मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि 16 अप्रैल को परिणाम आएगा और 17 अप्रैल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नया जिला बनेगा। इसके अलावा उन्होंने साल्हेवारा को तहसील बनाने की घोषणा की थी।






