खेलो इंडिया यूथ गेम्स मे यशवंत ने जीता सिल्वर मेडल,  स्वागत रैली निकालकर किया स्वागत



पाटन. ग्राम झीट इन दिनों खेल के  क्षेत्र  में काफी सुर्खियों मे है। दिनों दिन राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों की संख्या बढती जा रही है , इन्ही मे एक और नाम दर्ज हो रहा और वो खिलाडी है यशवंत यादव जिन्होंने बिहार मे आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स खो- खो मे उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए है सिल्वर मेडल प्राप्त किया, उनकी टीम ने बिहार  कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पंजाब जैसे टीमो को पराजित करते हुए फाइनल मे महारास्ट्र की टीम से 3 अंको से पराजित होकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया।  उनके इस प्रदर्शन से पूरे गांव मे खुशी का माहौल  हैं ,यशवंत जब खेल कर अपने गृह ग्राम झीट पहुंचे तो  ग्रामीणों के द्वारा बाजे गाजे, पटाखे  के साथ भव्य स्वागत किया गया  और गांव मे भ्रमण कराया गया । इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठगण प्रमुख  अलख सिन्हा, सरपंच राजू साहू , यशवंत सिन्हा, डॉ मोहन लाल साहू, अनिल दास मणिकपुरी, वीरेंद्र सिंगोर, सुदामा ठाकुर, संतोष पटेल, राजेश्वर सिन्हा, गोपेन्द्र सिन्हा, विनय पटेल, सूरज ठाकुर, रविकांत कौशिक, गिरीश कौशिक, मुकेश पटेल, कुम्लेश सिन्हा, नरोत्तम राहुल ठाकुर, राहुल सिन्हा,आदित्य सिन्हा,  एडवेंचर क्लब के प्रशिक्षक  चेतन यादव, डिगेश् साहू, खिलेश साहू, भूपेश सिन्हा हाई स्कूल प्राचार्या भारती दुबे एवम् शाला परिवार ने बधाई एवम् शुभकामनाएं प्रेषित किया।