जिंदगी और मौत की जंग में हार गई जिंदगी, योग आयोग अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा का निधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता रूप नारायण सिन्हा का निधन हो गया है। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनके इलाज में जुटी हुई थी।

जानकारी के अनुसार रूप नारायण सिन्हा बिलासपुर में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके सीने में दर्द की शिकायत होने पर उन्हें तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी रखा गया, लेकिन जिंदगी और मौत की जंग में आखिरकार जिंदगी हार गई और उनका निधन हो गया।

हालांकि इस मामले में सिम्स अस्पताल प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक न्यूज बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। लेकिन अस्पताल परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बढ़ती भीड़ और परिजनों को बुलाए जाने के बाद उनके निधन की खबर को सही माना जा रहा है।

रूप नारायण सिन्हा के निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में शोक की लहर है।