नगरी /सिहावा ,बेलरगांव..,योग स्वस्थ्य जीवन जीने कि कला है। यह एक ऐसा अभ्यास है जो शरीर और मन को निरोगी बनाने का काम करता है। योग भारत ही नहीं पूरे विश्व में किया जाता है। इसका इतिहास काफी पुराना है ऋषि मुनि भी योग किया करते थे। लोगों में योग के प्रति जागरूकता की अलख जगाने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।आज इस खास मौके पर ग्राम पंचायत घुरावड़ में योग से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जनपद पंचायत सदस्य मौसमी विमल मंडावी, सरपंच महेश नेताम सहित स्वस्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य मौसमी विमल मंडावी ने कहा कि योग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में कई लाभ होते हैं।यह शक्ति संतुलन और लचीलापन बढ़ाता है तनाव और चिंता को कम करता है और मानसिक स्पष्टता और एकाग्रता में सुधार करता है इसके अतिरिक्त योग पुरानी बीमारियों के लक्षणों को कम करने और समग्र जीवनशैली में सुधार करने में भी मदद करता है।







