अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास, कुलपति प्रो. रवि आर. सक्सेना रहे मुख्य अतिथि

दुर्ग, 21 जून। महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय दुर्ग के अंतर्गत उद्यानिकी महाविद्यालय सांकरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवि आर. सक्सेना थे, विशिष्ट अतिथि कुलसचिव यशवंत के राम, परीक्षा नियंत्रक डॉ मंगल पैकरा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अमित दीक्षित ने किया.

कार्यक्रम में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक हितेश तिवारी जी के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की क्रियाएं कराई गईं। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सक्सेना ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने सभी से नियमित रूप से योग को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा योग के महत्व का प्रचार-प्रसार करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता निभाई और स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग को अपनाने का संकल्प लिया।

अंत में सभी प्रतिभागियों ने योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा नियमित अभ्यास करने की शपथ ली। कार्यक्रम डॉ गागेन्द्र सिंह राजपूत राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन मे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।