पंडरिया-नगर के सामुदायिक भवन में सोमवार सुबह 5 बजे से 7.7.30 बजे तक हरिद्वार पतंजलि योग पीठ के नरेंद्र देव द्वारा कराया गया।योग साधना कार्यक्रम संपन्न हुआ।जिसमें नगर सहित आस-पास के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल होकर योग का लाभ लिया।नगर के सामुदायिक भवन में आयोजित योग एवं उद्बोधन कार्यक्रम में नगरवासी और ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। श्री नरेन्द्र देव ने बताया कि “योग मात्र व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मनुष्य के जीवन को शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्तर पर संतुलित करने वाला परम विज्ञान है।सात्विक आहार, संयमित विहार, समयबद्ध दिनचर्या और सकारात्मक विचार – यही योग का वास्तविक स्वरूप है।
योग को अपनाकर व्यक्ति रोगमुक्त, तनावमुक्त और संस्कारयुक्त जीवन जी सकता है।जिस दिन प्रत्येक घर-परिवार योगमय होगा, उसी दिन भारत आत्मनिर्भर और विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर होगा।”
इसके पश्चात दोपहर 3 बजे ग्राम धोबघट्टी में संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर स्वामी नरेंद्र देव की गरिमामय उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में तहसील स्तरीय पदाधिकारियों का चयन किया गया।जिसमें तहसील के पदाधिकारियों का चयन किया गया।संरक्षक – नकुल चंद्राकर
पतंजलि योग समिति तहसील प्रभारी – रोहित जायसवाल,पतंजलि योग समिति सह प्रभारी – देवलाल साहू,भारत स्वाभिमान तहसील प्रभारी – दिनेश चंद्रवंशी, गजानन कश्यप,युवा भारत तहसील प्रभारी – आशुतोष चंद्रवंशी,युवा भारत सह तहसील प्रभारी – किशन चंद्रवंशी,किसान सेवा समिति तहसील प्रभारी परमेश्वर साहू,किसान सेवा समिति सह प्रभारी –परदेसी पटेल,महामंत्री – भागवत चंद्राकर,संगठन मंत्री – नंदकिशोर यादव,कोषाध्यक्ष – ऋषि कुमार महरा,सोशल मीडिया तहसील प्रभारी- विजय चंदेल को बनाया गया।
नवचयनित पदाधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि श्री नरेन्द्र देव ने कहा कि “पद दायित्व का नाम है, सुविधा का नहीं। संगठन तभी सशक्त होगा जब प्रत्येक कार्यकर्ता योग, आयुर्वेद और स्वदेशी के संदेश को जन-जन तक सात्विकता और निष्ठा के साथ पहुँचाएगा।







