पाटन। विश्व योगा दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पाटन के गौठान परिसर में योगा किया गया। नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप ने कहा कि योगा करने से हमें शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से शक्ति मिलती है, योगा हमारे जीवन का मूल अंग है।
योगा के दौरान अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप के अलावा उपाध्यक्ष बलदाऊ भाले, पार्षद मनीष देवांगन, आभास दुबे, लीलाधर वर्मा, युवा नेता सन्दीप कश्यप. अरविन्द कश्यप, बब्बू भाले, हेमंत बघेल, वेद प्रकाश विश्वकर्मा, गीतांजलि साहू, सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय, उपयंत्री थानेश्वर वर्मा, जयंत शर्मा, नरेंद्र प्रताप सिंह ठाकुर, योगेश भोई, कौशल देवांगन, जलज सावर्णी, हुकुम देवांगन सहित नगर पंचायत के कर्मचारीगण उपस्थित हुए।

- June 21, 2023