2 करोड़ की लागत से बने स्वामी आत्मानंद विद्यालय की यह सुंदर तस्वीर आप भी देखे, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया इसका लोकार्पण, कलर लाइटिंग का समागम देखते ही बन रहा

पाटन। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामगाव एम पाटन जिला दुर्ग लोकार्पण आज मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने किया। इसका निर्माण 2 करोड़ की लागत से ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग दुर्ग , जे,के, गौर अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग पाटन के मार्गदर्शन में कार्य कराया गया है। बिल्डिंग को देखकर मुख्यमंत्री काफी गदगद हुवे। उन्होंने बच्चो से खूब मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। इस दौरान कलेक्टर, एसपी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता, जिला के आला अधिकारी , ग्रामीण मौजूद थे ।