कुम्हारी । भाजपा शीर्ष कार्यकारिणी ने सदा अपने निर्णय अप्रत्याशित रूप से लेकर सभी को चौकाया है । यह दृश्य मण्डल अध्यक्षों के चयन में भी स्पष्ट दिखा । सारे सम्भावनाओं को ध्वस्त करते हुए युवा शक्ति को महत्वपूर्ण और उत्तरदायी अध्यक्ष पद पर प्रतिष्ठित कर भाजपा ने अपने आगामी लक्ष्य संधान करने की दिशा में एक चरण पूर्ण कर लिया । ज्ञात हो कि कुम्हारी मण्डल के सभी प्रत्याशी युवा, ऊर्जावान, उत्साही और लोकप्रिय हैं ।

किन्तु इस दौड़ में भाजपा शीर्ष कार्यकारिणी ने युवा धर्मेन्द्र सिन्हा को इस पद का दायित्व प्रदान कर युवाओं में उत्साह और उमंग संचारित कर दिया है । नगर के युवा भाजपाईयों के साथ साथ वरिष्ठ भाजपाईयों ने भी नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष को ढेरों शुभकामनायें और बधाईयां दी। अध्यक्ष पद की घोषणा पश्चात् नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष ने सांसद विजय बघेल से भेंट कर उनका शुभ आशीर्वाद लिया, इस अवसर पर कुम्हारी के मनोज वर्मा अध्यक्ष सेवा सहकारी मर्यादित कुम्हारी, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश पाण्डेय, गोल्डी गोस्वामी, रामाधार शर्मा, रामकुमार सोनी, अवधेश शुक्ला, मिथिलेश यादव, अनुराग गुप्ता, राजकुमार सिंह तथा अनेक वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे ।






