घर के सामने अश्लील गाली गलौच करने से मना करने पर युवक ने मां बेटे पर किया ब्लेड से हमला, लहुहुहान देख भाग गए आरोपी, पाटन थाना में मामला दर्ज


पाटन। आवेदक  नीलमणि पटेल 27 साल।इंदिरा नगर पाटन वार्ड क्रं. 01 में अपने परिवार के साथ रहता है।  रोजी मजदूरी का काम करता है । दिनांक 16.09.2023 को वे अपने घर पर खाना खा कर आराम कर रहा था रात्रि लगभग 10.30 बजे पप्पू उर्फ धनेश्वर पटेल, लल्ला, संतु पटेल के द्वारा हमारे घर के सामने में आपस में वाद विवाद कर जोर -जोर से एक दूसरे को पारिवारिक मामले के कारण अश्लील गाली गलौच कर रहे थे सुनने में बुरा लग रहा था। अश्लील गाली गलौच को सुनकर आवेदक की मां तुलसी पटेल के द्वारा घर से बाहर निकल कर अपने घर चले जाओं यहां पर गाली गलौच मत करो कहकर समझा रही थी तभी पप्पू उर्फ धनेश्वर पटेल द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुये अश्लील गाली गलौच कर आवेदक की मां के उपर हाथ में रखे दाढी बनाने वाला ब्लेड से वार किया जिससे गला में चोट लगा खून बहने लगा दर्द से  आवेदक की मां बचाओं-बचाओं कहकर चिल्लाने लगी तब वे अपने कमरे से बाहर निकला और झगडा को छुडाने लगा पप्पू उर्फ धनेश्वर पटेल को बोला कि मेरी मां को तुम क्यों ब्लेड से मारे हो तभी उत्तेजित होकर उनके साथ भी अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये मुझे भी हाथ में रखे दाढी बनाने वाले ब्लेड से तीन-चार बार वार किया जिससे आवेदक का नीचे वाला होठ एवं बांये कनपटी के उपर कट गया । खून बहने लगा खून को देखकर भाग गया। पाटन थाना में में दर्ज कर लिया गया है।