पाटन। अम्लेश्वर थाना क्षेत्र में ग्राम जमराव में बीती शाम को मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक जामुल थाना क्षेत्र के ग्राम नारधा से चौथिया में अम्लेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम जमराव आया था। जानकारी के मुताबिक रात को विवाद हुआ और बिष्णु यादव की कुछ लोगो ने पिटाई कर दी। थाना में दी गई सूचना के अनुसार दुर्जन यादव और अन्य साथियों ने मारपीट किया। जिससे की युवक लहूलुहान हो गया। अम्लेश्वर थाना में मामला दर्ज किया गया गया है।

- May 12, 2024