प्रोफेसर को युवती ने पीटा, अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, वीडियो वायरल

रायगढ़।रायगढ़ जिले में शासकीय संत गहिरा गुरूरामेश्वर महाविद्यालय के प्रोफेसर पर अश्ली मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए एक युवती के द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है। मामला लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम कुंजारा में स्थित शासकीय संत गहिरा गुरूरामेश्वर महाविद्यालय के प्रोफेसर रेमन भार्गव के उपर पिछले डेढ साल से अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए गांव की रहने वाली एक युवती प्रोफेसर के घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी है। इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य महिलाओं ने नाराज युवती को काफी समझाने का प्रयास किया। 

युवती का कहना है कि प्रोफेसर पिछले डेढ साल से लगातार व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिये उसे मैसेज करके परेशान करते आ रहा है।कल युवती अपने मंगेतर के साथ कालेज पहुंची और इस दौरान विवाद बढ़ने के बाद युवती ने प्रोफेसर को थप्पड़ मार दिया इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया जो अब सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल रहा है। 

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद पीड़िता कल लैलूंगा थाना पहंुचकर प्रोफेसर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में लैलूंगा थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है हालांकि दोनों पक्षों के बीच चर्चा उपरांत समझौता हो गया है। इस मामले में पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है।