जिला साहू संघ दुर्ग में 09नवम्बर को होगा युवक युवती परिचय सम्मेलन



      दुर्ग जिला साहू संघ दुर्ग की आवश्यक बैठक जिला साहू दुर्ग के अध्यक्ष श्री नंदलाल साहू जी के अध्यक्षता में साहू सदन केलाबाड़ी दुर्ग में आयोजित की गई जिसमें उपस्थित समस्त पदाधिकारी ने वर्ष 2025_26 का युवक युवती परिचय सम्मेलन 9 नवंबर 2025 को आयोजित करने की निर्णय लिया गया। उपस्थित सदस्यों ने परिचय सम्मेलन की परिचयिका संकलन हेतु श्री कृष्ण प्रसाद साहू को संपादक एवं श्री सुनील साहू को सह संपादक का दायित्व दिया गया।उक्त बैठक में बैठक में जिला साहू संघ के सलाहकार श्री भीखम साहू,उपाध्यक्ष, श्री कृष्णा प्रसाद साहू,श्रीमती दिव्या साहूश्रीमती मंजू साहू श्री दिलीप साहू, श्री शोभाराम साहू,श्री सीताराम साहू,श्री यतीश साहू,श्री सुनील साहू,श्री अजय चौधरी,श्री रामखिलावन साहू,श्री प्रशांत कलिहारी,श्री धनंजय साहू सहित सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित थे।