अवैध शराब बिक्री करते सेलूद के युवक गिरफ्तार, 30 पौवा देशी शराब जब्त, उतई थाना का मामला

पाटन/उतई। दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उतई पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला शेरा शराब (5.4 बल्क लीटर) जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार 16 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चंदरिया नाला, पतोरा क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर थाना उतई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी धनेश्वर यादव (25 वर्ष) निवासी जवाहर चौक, शीतला पारा, ग्राम सेलूद, थाना उतई को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से 30 पौवा देशी मसाला शेरा शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 376/2026 के तहत छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना उतई के निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक मनीष थापा, आरक्षक दिलीप सिदार एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के निर्माण, बिक्री या परिवहन की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।