जिला दुर्ग

▪️ धारदार हथियार लेकर सार्वजनिक स्थान पर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
▪️ आम नागरिकों को डराने–धमकाने की सूचना पर त्वरित पुलिस कार्यवाही
▪️ आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चापड़ जप्त
▪️ आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया
संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 07.02.2026 को थाना सुपेला पुलिस द्वारा टाउन पेट्रोलिंग एवं अपराध विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भिलाई नगर रेलवे स्टेशन रोड क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर आम नागरिकों को लहरा-लहरा कर भयभीत कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चापड़ जप्त किया गया। आरोपी का उक्त कृत्य आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने से अपराध क्रमांक 218/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
घटनास्थल :
भिलाई नगर रेलवे स्टेशन रोड के पास, थाना सुपेला, जिला दुर्ग
आरोपी का विवरण :
▪️ अभय गजभिये, उम्र 22 वर्ष, निवासी रमण मोहल्ला, देवांगण समाज भवन के पास, सुपेला, जिला दुर्ग
जप्त सामग्री :
▪️ एक धारदार लोहे का चापड़
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना सुपेला में पदस्थ थाना प्रभारी विजय यादव, प्रधान आरक्षक प्रकाशचंद तिवारी, आरक्षक आशीष साहु की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि अथवा संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सार्वजनिक शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
—0000—






