पाटन।ग्राम गुजरा में चैतन्य संस्था द्वारा एक दिवसीय यूथ कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया और आत्म-विश्वास, संवाद कौशल तथा रचनात्मकता से भरपूर गतिविधियों का अनुभव किया।
कैंप की शुरुआत आत्म-परिचय सत्र से हुई, जिसमें बच्चों ने अपने बारे में खुलकर बोलना सीखा। इसके बाद व्यक्तित्व विकास संबंधी खेलों और चर्चा के माध्यम से बच्चों को नेतृत्व, आत्मसम्मान और टीम भावना जैसे गुणों की समझ दी गई।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा पेंटिंग सत्र, जिसमें बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कागज़ पर उतारा। “प्रकृति”, “मेरा सपना” और “गांव का जीवन” जैसे विषयों पर बनी पेंटिंग्स ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
चैतन्य संस्था के सदस्यों ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर न सिर्फ मनोरंजन का साधन हैं, बल्कि यह बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने में भी सहायक होते हैं। अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षण सहयोगी
प्रिया शर्मा, सहयोगी जिला समन्वयक सुनीता अहीर रहे।







