फुंडा में युवक ने फांसी लगाकर को आत्महत्या, कारण अज्ञात, पुलिस ने मर्ग कायम किया


पाटन। पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम फुंडा में एक 22 वर्षीय युवक पंकज डहरिया ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है। जानकारी के मुताबिक युवक पेंटिंग करने का काम करता था। दोपहर को ही काम करके वापस लौटा था। पाटन पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।