शिवनाथ नदी के बड़े पुल से युवक ने की आत्महत्या

दुर्ग।शिवनाथ नदी के बड़े पुल से कूदकर एक युवकने आत्महत्या कर ली। घटना बीती देर रात की हैं। आवाज सुनकर आस पास के लोग पहुंचे । पानी का बहाव तेज होने के कारण युवक को नहीं बचा पाए। जिस गाड़ी से आदमी आया उसके मालिक का नाम राकेश सिंह ठाकुर दुर्ग का रहने वाला बताया जा रहा है। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। युवक के शव को अभी तक रिकवर नहीं किया जा सका तलाश जारी हैं।