युवा कांग्रेस ने भाजपा सह प्रभारी नितिन नवीन का फूंका पुतला

चंद्रभान यादव

जशपुर। युवा कांग्रेस ने बीजेपी के सह-प्रभारी नितिन नवीन ने छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति अनावरण व छत्तीसगढ़ियावाद का अपमान करने के आरोप में पुतला जलाया और उनके खिलाफ नारेबाजी भी की।बुधवार को जशपुर बस स्टैंड पर युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष निखिल रवानी के नेतृत्व में भाजपा सहप्रभारी नितिन नवीन का पुतला जलाकर विरोध जताया। इस माैके पर उन्हाेंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी से हमारी भावनाएं जुड़ी हुई है।ब्लॉक अध्यक्ष जशपुर सूरज चौरसिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार देश भर में अपनी अलग पहचान बना रही है। इससे भारतीय जनता पार्टी बौखलाई हुई है। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ की परपंरा, छत्तीसगढ़ का मान-सम्मान बढ़ा रही है, तो भाजपा के नेताओं को तकलीफ हो रही है।विरोध प्रदर्शन प्रदर्शन कार्यक्रम में निलेश सिंह राजन, मंगल पाण्डेय, सतीश गुप्ता, प्रतिक सिंह, राहुल गुप्ता, ओम तिवारी, अंशुल गुप्ता, रमीज खान, साजिद इमाम, माजिद इमाम, तौफीक अंसारी, प्रतीक गुप्ता, असरफ अंसारी, अमन गुप्ता, मजीबुल रहमान, सौरभ दुलदुला, कुन्नू अंसारी, जुबेर उपस्थित थे।