यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण के पुतले का यूथ कांग्रेसियो ने शव यात्रा निकाल गंदे नाले में बहाया

बालोद। दिल्ली में महिला पहलवानों के साथ केंद्र सरकार के द्वारा किए जा रहे रवैय्ये के खिलाफ बालोद के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अब खुलकर सामने आए। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के पुतले का शव यात्रा निकाल नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर के सामने गंदे नाले पहुचे। जहां पुतलेनुमा शव को गंदे नाले में बहा दिया। इस दौरान युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इनका माने तो देश की महिला पहलवानों के साथ जो अन्याय हो रहा हैं। वह उचित नहीं हैं। देश के लिए मेडल लेन वाले बेटियों का अपमान है।

युथ कांग्रेसियों में दिखा जमकर आक्रोश-
विधानसभा अध्यक्ष संदीप साहू ने बताया कि देश की महिला पहलवान अपने साथ हुए अन्याय के विरुद्ध दिल्ली की सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रही है और आरोपी कुश्ती महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रही है। तो वही देश के बेटियों के समर्थन में हम युवा कांग्रेस ने बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह की अर्थी निकालकर बालोद शहर में भ्रमण करवाया और गंदे नाले में अर्थी को बहा दिया। आपको बता दे कि ऐसा पहली बार किसी नेता को लेकर आक्रोश देखा गया, जब उसकी अर्थी निकालकर गंदे नाले में बहा दी गई हो। इस दौरान यूथ कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी भी की। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष संदीप साहू, साजन पटेल, दीपक पाल, मोहनिश पारकर वैभव शर्मा, दिनेश्वर साहू, देवेंद्र साहू, शेख गुलाम, फैज अली, फरहान खान, शहनवाज खान, गजेंद्र ढीमर, शावेश खान, कृष्णा साहू, प्रमोद, अरशद अली, सन्नी नेताम, निशार अली, गब्बर सोनी,अरमान अहमद, अरविंद साहू एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे।