रानीतराई . ग्राम असोगा में शाम को तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मर्क्युरी में रखने के लिए रवाना किया। असोगा के जागेश्वर साहू पिता स्व. रामनाथ साहू (34वर्ष) की गांव के ही दर्री तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह सुबह पाटन जाने के लिए निकला था, वहां से कब वापस आया, यह किसी को पता नहीं चला। शाम को तालाब नहाने के लिए जाता था। वह उसी तरह गुरुवार की शाम को भी नहाने के लिए गया, जब मृतक शाम 7 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां ने उसके छोटे भाई पुष्पेंद्र कुमार को मोबाइल पर उसके बड़े भाई के घर न पहुंचने की बात कही। छोटे भाई ने उसके नंबर में कॉल किया तो किसी बच्चे ने कॉल रिसीव कर कहा कि जिसे उसने कॉल किया है, उसका कपड़ा व मोबाइल तालाब के पास है और उसका पता नहीं है।







