पाटन। ग्राम तरीघाट में बिजली खंभा में तार जोड़ने के दौरान अचानक अचानक करंट प्रवाहित होने लगा जिससे की काम कर रहे एक युवक चपेट में आ गया। जिससे की उक्त युवक की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है की युवक ग्राम सिपकोंना का रहने वाला है। मृतक युवक के परिजनों सहित ग्रामीणों ने इस घटना पर आक्रोश जताते हुए अभी पाटन थाना का घेराव कर दिया है। परिजनों का मांग है की मृतक युवक के आश्रितों को मुआवजा दिया जाए, साथ ही जो भी इस घटना के लिए जिम्मेदार है उन पर अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जाए। मृतक युवक की लाश अभी भी मार्चयुरी में रखी गई है।









