युवा महोत्सव फुस्स : 10 बजे का समय अभी एक घंटे बाद भी नहीं शुरू हुआ, सेलूद में आयोजित है जिला स्तरीय युवा महोत्सव


बलराम यादव
पाटन। ग्राम सेलूद के हायर सेकंडरी स्कूल ग्राउंड में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन आज (19 दिसम्बर) को आयोजित है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होने की सूचना दिया गया था। लेकिन सुबह के 11 बजे तक कार्यक्रम शुरू नहीं हो पाया था।  कुर्सी तो लगे हुए है लेकिन सभी कुर्सी खाली है। युवा उत्सव में शामिल होने कलाकार के साथ साथ प्रभारी शिक्षक और अधिकारी भी मौके पर पहुंचे चुके है। लेकिन इसके बाद भी शुरू होने में विलंब है।