पाटन। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा आज सोमवार 12 जनवरी को युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। स्वामी आत्मानंद चौक से आज तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू , युवा नेता मीनू साहू, सुरेंद्र साहू के मार्गदर्शन और संयोजक युवा प्रकोष्ठ डीजेंद्र साहू ने नेतृत्व में आज शोभा यात्रा निकाली है। विशाल शोभायात्रा में बच्चों का आकर्षण देखते ही बना। शोभायात्रा में अध्यक्ष लालेश्वर साहू सहित अश्वनी साहू, और अन्य पदाधिकारी झूमते नाचते नजर आए। स्वामी आत्मानंद चौक से निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग और युवा शामिल है।










