शैलदेवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ युवा महोत्सव

अंडा। शैलदेवी महाविद्यालय, अंडा, दुर्ग में दिनांक 8 व 9 दिसंबर 2023 को स्वामी विवेकानंद जी के स्मृति में उनके इस आदर्श वाक्य अभिन्न अनंत युवा सहयोगी, राष्ट्र निर्माण में बहुत उपयोगी को चरितार्थ करते हुए दो–दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव का आरंभ प्राचार्य डॉ. के. एन. मिश्रा द्वारा मां सरस्वती का पूजन, माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत भाषण से हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अनेक आचार्य भी उपस्थित हुए।

प्राचार्य महोदय ने गोविंद भवन में उपस्थित समस्त युवा विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन के आधार पर युवा शब्द का अर्थ और आयोजित महोत्सव के महत्व को व्यक्त किया। इस अवसर पर कुल ग्यारह प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। जिसमें लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम युवा महोत्सव प्रभारी डॉ. रजनी राय, संयुक्तसंचालक के मार्गदर्शन एवं शिक्षा विभाग के तत्वावधान में सभी विभागों के सहयोग से संपन्न हुआ। उक्त स्पर्धा में क्विज प्रतियोगिता (समूह) में डीकेश्वरी, दीपेश्वरी डीएलएड प्रथम वर्ष व मुस्कान खान, खुशबू, डीएलएड द्वितीय वर्ष प्रथम स्थान, चूनिका चंद्राकर, अनामिका साहू, प्रवीण निर्मलकर बीएससी अंतिम खेमलता साहू बीएससी बी.एड. अंतिम द्वितीय स्थान एवम् आरती पटेल, अंजलि चंद्राकर, खुशबू जोशी बी एस सी बी.एड. चतुर्थ वर्ष व हेमप्रभा सिन्हा बीएससी बी.एड. प्रथम वर्ष तृतीय स्थान। स्किट में डी एल एड प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।पोस्टर पेंटिंग में रागिनी दिल्लीवार बीए अंतिम प्रथम, मुल्क राज कोसम (बीएससी बीएड प्रथम) द्वितीय एवं खेमराज चंद्राकर (बीकॉम प्रथम) तृतीय स्थान। तात्कालिक भाषण में प्रथम स्थान पुष्पराज बीएससी बी.एड. प्रथम वर्ष, खुशबू जोशी व पद्मश्री शर्मा बीएससी बी.एड. चतुर्थ वर्ष क्रमशः द्वितीय व तृतीय रहे। रंगोली में प्रथम संजना, खुशी, शारदा, डिंपल (बीएससी बी.एड. चतुर्थ वर्ष), द्वितीय विनीता, आयुषी, गरिमा, चंचल (बीएससी बी.एड. चतुर्थ वर्ष), एवम् तृतीय स्थान देविका, देवकुमार, लिसा, रजत (बी.सी.ए.)। एकल गायन में प्रथम चंचल बी एस सी बी एड चतुर्थ वर्ष ,द्वितीय रुद्राणी एस सी बी एड चतुर्थ वर्ष ,तृतीय स्थान डिलेश्वरी एम एस डब्लु तृतीय सेम, कोलाज में प्रथम सुमन साहू बी.एड. फर्स्ट सेम, द्वितीय अलीशा मीनाक्षी बीएससी बी.एड. प्रथम वर्ष, तृतीय स्थान दिव्या रश्मि बी.एड. फर्स्ट सेम से। समुह नृत्य में चंचल ग्रुप प्रथम ,द्वितीय स्थान पदमश्री ग्रुप, तृतीय स्थान गरिमा ग्रुप ने प्राप्त किया। एकल नृत्य में प्रथम पूर्वी द्वितीय पदमश्री तृतीय मीनाक्षी और वाद–विवाद में प्रथम पुष्पराज बीएससी बी.एड. प्रथम वर्ष, पद्मश्री शर्मा एवम् रीमन पन्नू बीएससी बी.एड. चतुर्थ वर्ष क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए जाने के साथ ही प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को अंतर महाविद्यालयीन स्पर्धाओं में भाग लेने हेतु भेजे जाने की भी घोषणा की गई।