रिपोर्टर – चंद्रभान यादव

जशपुर । वन विभाग और स्थानीय युवकों के द्वारा मिलकर जंगल अभियान चलाया जा रहा है। कच्ची लकड़ियों को जब्ती बनाने का कार्य भी किया जा रहा है। प्रचार-प्रसार के माध्यम से कच्ची लकड़ियों को ना काटे की भी समझाइश दी जा रही है। होटल ढाबों में भी छापामारी का कार्यक्रम जारी है अभी तक 5 ढाबों में छापामारी कर जब्ती बनाकर कार्रवाई की जा चुकी है।जंगल अभियान के गप्पू शर्मा ने बताया कि जंगल अभियान जंगलों को संरक्षित करने का संकल्प अभियान है।
वे ग्रामीणों को जंगल बचाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जलावन के लिए सूखी लकड़ियों के साथ-साथ इंडक्शन चूल्हा और गैस चूल्हा के भी उपयोग के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। हमें हर हाल में जंगल बचाना होगा। उन्होंने कहा कि कि वृक्षों के बगैर मानव जीवन की कल्पना बेकार है, क्योंकि वृक्ष जब तक हमारे बीच नहीं होंगे। हम जीवित नहीं रहेंगे। युवकों द्वारा जिले भर के ग्रामीणों का समूह भी बनाया जा रहा है जो कि जंगल बचाने के लिए कार्य कर रहे हैं। इन्हें जंगल मित्र का नाम दिया गया है।जल, जंगल और जमीन बचाने का संकल्प लिया,






