विश्व आदिवासी दिवस पर युवा नेता गजेन्द्र नेताम ने दी बधाई, “जल-जंगल-जमीन की रक्षा करना ही हमारी संस्कृति”

नगरी/सिहावा, बेलरगांव।9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस* के अवसर पर बेलरगांव के युवा नेता गजेन्द्र नेताम ने समस्त आदिवासी समाज और क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि आदिवासी दिवस हमारे स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति प्रेम का प्रतीक है।

“हमारी संस्कृति ही हमारी ताकत है”
गजेन्द्र नेताम ने अपने बधाई संदेश में कहा,
“आदिवासी समाज प्रकृति का सबसे बड़ा संरक्षक है। हमने हमेशा जल, जंगल और जमीन की रक्षा की है। 9 अगस्त का दिन हमें हमारे पूर्वजों के त्याग और बलिदान को याद करने का दिन है। आज जरूरत है कि हम अपनी गोंडी भाषा, पारंपरिक नृत्य, त्योहार और रीति-रिवाजों को जीवित रखें।”

उन्होंने आदिवासी युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति को भी आगे बढ़ाएं। नशे और अंधविश्वास से दूर रहकर समाज को नई दिशा दें।

युवाओं को आगे आने का दिया संदेश
गजेन्द्र नेताम ने कहा कि सरकार को आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और खेल के लिए विशेष योजनाएं लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेलरगांव के युवा अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं और आने वाले समय में आदिवासी समाज का नाम पूरे प्रदेश में रोशन करेंगे।
समाज के लोगों ने गजेन्द्र नेताम के बधाई संदेश की सराहना करते हुए कहा कि युवा नेतृत्व से समाज को नई ऊर्जा मिल रही है।