पाटन। भारतीय जनता युवा मोर्चा अमलेश्वर मंडल द्वारा जामगांव स्थित विश्राम गृह परिसर में आयोजित मंडल स्तरीय परिचयात्मक बैठक में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने युवाओं को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला महामंत्री अनिकेत यादव, जिला पंचायत सभापति नीलम चंद्राकर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष हर्षा चंद्राकर, लोकमणि चंद्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, मंडल महामंत्री कैलाश यादव एवं धर्मेंद्र कौशिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी मेहनत, निष्ठा और समर्पण से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी केवल संगठन को मजबूत करना ही नहीं, बल्कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की भी है।
उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहे। उन्होंने कहा कि अनुशासन, सेवा और राष्ट्र प्रथम की भावना ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी पहचान है और युवा कार्यकर्ता इसी विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य करें।
बैठक में मुख्य अतिथि हिमांशु सिंह सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन देते हुए आगामी सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रमों एवं संगठन विस्तार की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राजू साहू, अविनाश मिश्रा, प्रणव शर्मा, दामिनी साहू, मंडल अध्यक्ष रवि सिंगौर, मंडल महामंत्री मनीष कौशल एवं कुमार साहू, पार्षद रामेश्वर ठाकुर, यामिनी यादव, नीलम मिंज, एल्डरमैन सुनील शर्मा, हीरालाल साहू, लक्ष्मी देवांगन, अनीता यादव, मधुकांत साहू, सुनीता साहू, वर्षा कश्यप, गायत्री साहू, सोनू साहू, रविकांत कौशिक, तुलेश सिंगौर, मृत्युंजय देवांगन, शैलेश शर्मा, मोहन लोधी, राकेश सोनकर, खूबीलाल सोनकर, कमलेश साहू, रोशन सिंगौर, विवेक कौशिक, देवेंद्र यादव, घनश्याम कौशिक, सूर्यकांत सिंगौर, चेतन चंद्राकर, शुभम जांगड़े, नरेंद्र यादव, राजकुमार देशलहरे, कमलेश पठारी, सूरज ठाकुर, हरिराम साहू, नागेश सिंगौर, पिंटू यादव, कामता सिंगौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।






