अंडा। स्वः पुकेश्वर भारदीय शासकीय महाविद्यालय निकुम के यूथ रेडक्रॉस के स्वयंसेवी सीमांत साहू एवं अभय कुमार यादव का यूथ रेडक्रॉस स्टेट लेवल ट्रेनिंग कैंप कुरुक्षेत्र हरियाणा में चयन हुआ है ।उक्त ट्रेनिंग कैंप में दुर्ग जिले से चयनित स्वयं सेवक सीमांत और अभय कुमार आपदा प्रबंधन,प्राथमिक स्वस्थ जैसे तकनीक का प्रशिक्षण लेंगे।छत्तीसगढ़ के 23 स्वयंसेवक हरियाणा में प्रशिक्षण लेंगे जिसमें दुर्ग जिले से निकुम महाविद्यालय के छात्र इस शिविर में प्रतिभागी रहेंगे। प्राचार्य डॉ डी के बेलेन्द्र ने निकुम महाविद्यालय के इन कर्मठ स्वयंसेवी को शुभकामना दी है , ये निकुम महाविद्यालय के लिए गौरव का पल है। रेडक्रॉस प्रभारी श्रीमति अंजू रानी ठाकुर ने भी छात्रों का मनोबल बढ़ाया।
इस अवसर पर जनपद सदस्य लीला बती रूपेश देशमुख, सरपंच भागवत पटेल रासेयो प्रभारी वेदप्रकाश ठाकुर, डॉ सीमा जायसवाल ,पूजा अग्रवाल अन्नपूर्णा यादव डॉ ओंकार प्रसाद चंद्रा एवं डॉ शिप्पी देवांगन जीवंतिका ठाकुर ओमप्रकाश,कामता प्रसाद बंजारे अमित सिंह एवं महाविद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं दी।







