साहू समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन,यशवंत साहू बने अध्यक्ष


पंडरिया।साहू समाजके युवा प्रकोष्ठ के गठन किया गया।जिसमें नगर के निवासी लंबे समय में युवाओं में सक्रिय यशवंत साहू को तहसील साहू समाज युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिला साहू संघ धर्मराज साहू व तहसील साहू संघ जलेश्वर साहू ,साथ ही पूरे पंडरिया परिक्षेत्र साहू संघ व सामाजिक पदाधिकारीओ ने इनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त की है। जिसमें कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम साहू , भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता जल्लू साहू, परिक्षेत्र के अध्यक्ष टुकेश्वर साहू, चन्द्रशेखर साहू सहित सभी स्वजाति व सर्व समाज लोग ने हर्ष व्यक्त किया है ।