पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा युवाओं के लिए काफी कार्य किया जा रहा है। इसी से प्रभावित होकर नगर के सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया है। मुख्यमंत्री के पाटन आगमन पर युवाओं ने नगर कांग्रेस अध्यक्ष पाटन नीरज सोनी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कांग्रेस प्रवेश किया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष नीरज सोनी से सभी युवाओं को गमझा पहनाकर कांग्रेस प्रवेश कराया। जिनमे लोकेश यदु, सुमीत यादव, गोपाल निषाद, देवेंद्र ठाकुर, सूरज यादव, शेखर यादव, अजय सेन, किशन यादव, विजय सेन, कैलाश यादव, कृतेश यदु, लक्ष्मण गोस्वामी, भोला ठाकुर, रमेश ठाकुर, दीपक निषाद, हेमंत ठाकुर, डोमन ठाकुर, कोमल ठाकुर, ललित ठाकुर, दुर्गेश यादव, अजय यादव, सुभाष ठाकुर, भूपेन्द्र निषाद, गौरव यादव, किशोर ठाकुर, सोमन यादव, गोरेलाल वर्मा, अजीत यादव, सौरभ वर्मा, नारायण यादव, हिमालय यादव, निखिल यादव, टिकेश यदु, भानु प्रताप यदु, राहुल ठाकुर, उमेश ठाकुर, कैलाश यादव, वासुदेव निषाद, मयंक रॉय सहित अन्य शामिल है।

- October 7, 2022