YUVIKA : ISRO द्वारा आयोजित युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम से प्रशिक्षण लेकर लौटी सेजस जामगांव आर की अमीषा निषाद…दुर्ग कलेक्टर और डीईओ ने किया सम्मानित

पाटन।जामगांव आर क्षेत्र की होनहार युवा वैज्ञानिक अमीषा निषाद का दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह तथा जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने सम्मान चिन्ह तथा प्रमाणपत्र देकर सम्म्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उल्लेखनीय है कि ISRO द्वारा आयोजित युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम YUVIKA 2026 – 27 में प्रतिभागी रही सेजस जामगांव आर की होनहार छात्रा अमीषा निषाद पिता – उमेश कुमार निषाद ने  दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त कर श्रीहरिकोटा वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र आंध्रप्रदेश से वापस लौटी है ।

युविका कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से 13 बच्चों का चयन किया गया जिसमें दुर्ग जिले से एकमात्र अमीषा निषाद का चयन हुआ है। यह दुर्ग जिले के साथ साथ पाटन क्षेत्र के लिए बहुत ही गर्व की बात है।

अमीषा ने बताया कि उन्हें प्रशिक्षण के दौरान सतीश धवन स्पेस सेंटर में कई वैज्ञानिकों के साथ कार्य करने का तथा विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट्स और प्रैक्टिकल्स करने का मौका मिला साथ ही गगन यात्री श्री शुभांशु शुक्ला के साथ भी वार्तालाप करने का मौका मिला ।

अमीषा के सम्मान के अवसर पर  श्रीमती रश्मि नाथ DPC दुर्ग, प्राचार्य श्रीमती कविता साहू सेजस जामगांव आर गाइड टीचर श्रीमती विनीता सुधीर उपस्थित रहे ।