पाटन।पाटन विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम झीट के खिलाडियों ने एक फिर अपने गाव के साथ साथ पाटन ब्लॉक का नाम राज्य स्तर पर रोशन किया। झीट के खो खो खिलाडियों ने 28-30 जनवरी तक रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान मे आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव मे खो खो मे प्रथम स्थान किया है, प्रथम मैच मे बालोदाबाजार एक तरफा शिकस्त दी और फाइनल मैच बहुत हि रोमांचक था जिसमे बस्तर की टीम को 1अंक से हराकर विजेता बनी । विजेता सभी खिलाडियों को खेलमंत्री उमेश पटेल द्वारा पुरुस्कृत किया गया।


इस टीम मे शामिल खिलाडी थे- चंद्रदेव पटेल, मनीष कुमार, तोमन, ओंकार कौशिक, भोजरम्, प्रवीण, अमित कुमार, पवन कुमार, यशवंत यादव, पुस्पेंद्र पाल, जितेंद्र कुमार, चमन पटेल टीम के कोच ललित साहू, भरत साहू थे। इन विजेता खिलाडियों गाव आने पर एडवेंचर खो खो क्लब मे जनपद सदस्य अंशु रजक, पावन ठाकुर, यशवंत सिन्हा, रविकांत कौशिक, सूरज ठाकुर,ने खिलाडियो को सम्मानित किया। जनपद सदस्य ने खिलाडियों को खेल के साथ साथ पढाई के लिए भी उत्साहित करते हुए उज्ज्वल भविस्य की शुभकामनाएं दी ,साथ ही ग्राम समस्त नागरिको ने खिलाडियों को बधाई ज्ञापित किया।






