धमधा।शासकीय कन्या माध्यमिक शाला अहिवारा में आज जोन स्तरीय शैक्षणिक प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का मार्गदर्शन डाइट दुर्ग के मार्गदर्शन में एवं व्यवस्थापन श्री किशोर तिवारी द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राधेश्याम वर्मा, तहसीलदार अहिवारा, अध्यक्षता श्रीमती संगीता देवांगन ABEO धमधा एवं विशेष अतिथि श्री भूपेन्द्र नेताम नायब तहसीलदार रहे।

इस प्रतियोगिता में अहिवारा जोन के अंतर्गत सभी संकुलों – अहिवारा, नंदिनी खुंदिनी, मेडेसरा, अहेरी, पथरिया, डुमर, गिरहोला, पाहरा, सेमरिया एवं माटरा के शालाओं के बच्चों, प्रभारी शिक्षकों, समस्त CAC गण श्री ओमप्रकाश यदु, श्री सिद्दार्थ सिंह भुवाल,श्री नीलम ताम्रकार,श्री अजय शर्मा,श्री रमेश कुमार बंजारे,श्री भुनेश्वर साहू, श्री सुरेश कुमार देवांगन,श्री अनरजीत राय श्री घनश्याम कुर्रे एवं निर्णायक मंडल की उपस्थिति रही।

प्रतियोगिता में पाँच विधाओं – Story Telling, Speed Reading, Maths Magic, Speed Calculation और Quiz Time (G.K.) में बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा :-
1. स्टोरी टेलिंग में –
प्रथम स्थान – खुशी वर्मा (अहेरी संकुल)
द्वितीय स्थान – माही निषाद (गिरहोला संकुल)
2. स्पीड रीडिंग में –
प्रथम स्थान – एकता (अहेरी संकुल)
द्वितीय स्थान – नेहाल साहू (पथरिया संकुल)
3. मैथ्स मैजिक में –
प्रथम स्थान – आरुषि बंजारे (गिरहोला संकुल)
द्वितीय स्थान – पायल निर्मलकर (माटरा संकुल)
4. मैथ्स कैलकुलेशन में –
प्रथम स्थान – जागृति साहू (पथरिया संकुल)
द्वितीय स्थान – वेदांत वर्मा (अहेरी संकुल)
5. क्विज़ टाइम (G.K.) में –
प्रथम स्थान – भूमिका बन्दे (गिरहोला संकुल)
द्वितीय स्थान – गौतमी साहू (मेडेसरा संकुल)
सभी विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।
अंत में कार्यक्रम के सहयोगी एवं वरिष्ठ CAC श्री अजय शर्मा (पथरिया) सहित समस्त संकुल समन्वयकों द्वारा सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया गया।






