पंडरिया-ब्लाक अंतर्गत विगत पखवाड़े भर से बाल कौशल प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है।जिसके अंतर्गत बुधवार को पंडरिया जोन स्तर प्रतिस्पर्धा की शुरुवात आत्मानंद स्कूल ग्राउंड में की गई।जिसका समापन शुक्रवार को होगा।कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष नंदनी साहू ने फीता काटकर किया।बच्चो को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों के बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है।क्योंकि पढ़ाई के लिये स्वस्थ्य शरीर होना जरूरी है,जो खेल से ही मिलती है।उन्होंने सभी बच्चों को खेल व पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन कर गांव,शिक्षक व नगर का नाम रोशन करें।बीईओ एमके गुप्ता ने कहा कि जीरो बजट में जनसहयोग से यह प्रतिस्पर्धा सम्पन्न हो रही है।बच्चो के शारीरिक विकास व उनके विचारों तथा कला को प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान किया जा रहा है।इस आयोजन से बच्चों के कला में निखार आता है।साथ ही उनमें झिझक दूर करने में सायहक होती है।पंडरिया जोन स्तर के इस प्रतिस्पर्धा में पंडरिया, सोनपुरी,महली,पाढ़ी,पांडातराई,कुम्ही,मोहगांव,धोबघट्टी,बिरकोना संकुल के प्रतिभागी शामिल हुए।कार्यक्रम में साययक विकास खंड कैलाश साहू, दीपक ठाकुर,रामचंद साहू,संकुल प्राचार्य गीताराम साहू,गयाराम सिंगरौल,धीरज देवांगन,समन्वयक ईश्वर तिवारी, कन्हैया चंद्राकर, हमीद खान,उत्तम लायल,कांशी गोयल,प्रधान पाठक कुमुदिनी तिवारी,पवन पाठक,शोभनाथ साहू,रमेश चंद्राकर,श्रीराम अनंत सहित समस्त शिक्षक व बच्चे शामिल हुए।






