पंडरिया-ब्लाक अंतर्गत जोन स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता ब्लाक के सभी जोन में जारी है।जिसके अंतर्गत पंडरिया, कुंडा,कुकदूर,पांडातराई, मोहगांव व महली जोन में प्रतियोगिता चल रही है जिसमे खो,कबड्डी,दौड़,घड़ा दौड़,रिलेरेश,रंगोली,फुगड़ी,चित्रकारी,गेंड़ी दौड़,बोरा दौड़,जलेबी दौड़, ऊंची कूद,लंबी कूद आदि खेल में अपना दम दिखा रहे हैं।
महली जोन का प्रतियोगिता दुल्लापुर मैदान में गुरुवार को प्रारम्भ हुआ,जो आज शुक्रवार को सम्पन्न होगा।महली जोन में महली,बघर्रा,कुम्ही,धोबघट्टी,डबरी के प्राथमिक व माध्यमिक शाला के प्रतिभागी शामिल हैं।







