भक्त माता कर्मा के रास्ते पर चलकर सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, समाज को जोड़ने और सामाजिक विषमता को दूर करे- विधायक कुंवर सिंह निषाद
अंडा। परिक्षेत्र स्तरीय कर्मा जयंती समारोह ग्राम परसदा परिक्षेत्र आटेबंद जिला बालोद भक्त माता कर्मा की जयंती परिक्षेत्रीय साहू समाज के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ। सुबह 10.00 बजे भव्य कलश शोभायात्रा किया गया,दोपहर 12.00 – बजे से माता कर्मा पूजा अर्चना दोपहर 01.00 बजे से – अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंवरसिंह निषाद विधायक गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र ,अध्यक्षता मानसिंह सार्वा अध्यक्ष तहसील साहू संघ गुण्डरदेही ,विशेष अतिथि पुरुषोत्तम चंद्राकर जनपद पंचायत अध्यक्ष, गुण्डरदेही हेमंत कुमार साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ गुण्डरदेही गुलशन कुमार साहू जनपद सदस्य ,रामस्वरूप साहू पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू संघ गुण्डरदेही, कुलदीप साहू ओटेबंद भाजपा मंडल अध्यक्ष परिक्षेत्रीय अध्यक्षगण मोती लाल साहू गुरेदा भीखाराम साहू – भांठागांव आर कल्याण सिंह साहू – गुण्डरदेही ग्रामीण जे. आर. कलिहारी – गुण्डरदेही नगर कुलेश्वर साहू – कलंगपुर हरदेव लाल सार्वा – माहुद बी सुरेश साहू – पैरी ,ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ राम साहू परसदा, नीलमदास साहू डंगनिया सी. पी. साहू गुरेदा अंकालु राम साहू धर्मी जोहन राम साहू सिरसिदा दीनदयाल साहू ओटेबंद रोमलाल साहू गोरकापार जीवराखण लाल साहू सकरौद जामवंत साहू देवरी क तामेश्वर प्रसाद साहू देवरी ख डेहर लाल साहू अर्जुनी भगवान सिंह साहू खप्परवाड़ा ईश्वर लाल साहू डौकीडीह समस्त सरपंचगण सत्यवती साहू – परसदा जीवनलाल साहू – ओटेबंद हेमंत कुमार साहू – अर्जुनी महेंद्र कुमार साहू – गुरेदा ज्योतेश्वरी साहू – धर्मी परसदा ग्रामीण पदाधिकारी बलदाऊ राम साहू – अध्यक्ष, झुमुक लाल साहू – उपाध्यक्ष लिलेश्वर साहू – कोषाध्यक्ष, वेदप्रकाश साहू सचिव सहित परिक्षेत्रीय साहू समाज के लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद जी ने कहा कि
माता कर्मा की पूजा अर्चना कर समाज की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि माता कर्मा भक्त शिरोमणी सेवा, त्याग, भक्ति समर्पण की देवी हैं। परम् आराध्य साध्वी भक्ति शिरोमणी मां कर्मादेवी देश- विदेश में सर्व साहू तेली समाज की आराध्य देवी कर्मा माता की गौरव गाथा जन-जन के मानस में श्रद्धा भक्ति के भाव से विगत हजारों वर्षो से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि संगठन एवं समर्पण में ही शक्ति है।भक्त माता कर्मा के रास्ते पर चलकर सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, समाज को जोड़ने और सामाजिक विषमता को दूर करने के लिए कार्य करने का आव्हान किया।
इस अवसर पर अंजोर जस झांकी एवं फाग मंडली पेंड्री कलंगपुर की प्रस्तुति 03.00 बजे दी गई। परिक्षेत्रीय पदाधिकारीगण संरक्षक – ओमप्रकाश साहू सकरौद, बलराम साहू धर्मी अध्यक्ष – मोती कुमार लाल साहू गुरेदा उपाध्यक्ष – छन्नुलाल साहू ओटेबंद कोषाध्यक्ष – भीषम लाल साहू डौकीडीह उपकोषाध्यक्ष – बालगोविंद साहू सिरसिदा सचिव – ललित कुमार साहू देवरी ख सहसचिव बीरेंद्र कुमार साहू डगनिया प्रचारमंत्री – धनाराम साहू अर्जुनी संगठनमंत्री – जयपाल साहू देवरी क समाजसेवक – आरती राम साहू ओटेबंद विनीत : परिक्षेत्रिय साहू समाज ओटेबंद एवं समस्त साहू समाज परसदा के ग्रामीण जन उपस्थित थे। यह जानकारी ललित साहू व भीखम साहू ने दी। साहू समाज द्वारा पत्रिकारिता के क्षेत्र में अंडा क्षेत्र के पत्रकार संजय साहू को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में सभी अतिथियों को माता कर्मा के प्रतिक चिन्ह व साल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। और इस कार्यक्रम के मंच संचालन दिल्ली से सम्मानित खिलेन्द्र संजू यादव ने किया गया।
