नगरी/सिहावा,बेलरगांव ।गोंडवाना समाज सेवा समिति तहसील नगरी के कर्मचारी प्रभाग और महिला प्रभाग का जोन स्तरीय संयुक्त बैठक ग्राम बरबांधा स्थित गोंडवाना सामाजिक भवन में संपन्न हुआ।इस बैठक में उपक्षेत्र बेलरगांव, उपक्षेत्र कसपुर, उपक्षेत्र बरबाधा के कर्मचारी अधिकारी और ग्रामीण महिलाएं उपस्थित हुए। उपस्थित सामाजिक पदाधिकारियों, सदस्यों द्वारा समाज हित में माइक्रो प्लान तैयार किया गया। सामाजिक विकास के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाई गई।

शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने प्रत्येक ग्राम के महिला पुरुष अधिकारी कर्मचारी निकट स्थित ग्राम में जाकर देंगे।इस मौके पर कर्मचारी प्रभाग से मोहन सिंह कुर्रू, आर डी नेताम, जे एल चंद्रवंशी, साधू राम नेताम, झाड़ू राम नागेश, बुधराम नेताम, रवि मरकाम, लखमू राम मरकाम, आर एस मंडावी, लक्ष्मीनाथ नेताम, सुरेन्द्र कुमार नेताम, हीरालाल नेताम, संगीत नेताम, गोपाल कोर्राम, धरम सिंह साक्षी, सगा राम कोर्राम, बाबूलाल नेताम, रमतु राम नेताम सहित महिला प्रभाग से शतरूपा तमोवंशी, राधा मरकाम, भुनेश्वरी नेताम, विमला मरकाम,कलावती मरकाम, असीला मरकाम ,देवकी मरकाम, रामेश्वरी मरकाम सहित भारी संख्या में महिला पुरुष सामाजिक जन उपस्थित हुए।






