इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय, पंडरिया
संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित


पंडरिया-नगर के इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय बुधवार को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, संबंधित विभागों एवं संपूर्ण महाविद्यालय परिवार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो. कश्यप सर द्वारा की गई। इस अवसर पर सभी अधिकारी, प्राध्यापकगण, एनएसएस स्वयंसेवक, विद्यार्थी तथा महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने संविधान की उद्देशिका (Preamble) का विधिवत वाचन कर संविधान दिवस की शपथ ग्रहण की।
इस कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित जनों को भारतीय संविधान की महत्ता, मूल अधिकारों, मूल कर्तव्यों तथा नागरिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा अंत में प्रभारी प्राचार्य ने सभी को संविधान के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।