छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक कौही जोंन मे डिघारी की महिला टीम ने मारी बाजी, खो-खो में प्रथम, कबड्डी में द्वितीय

पाटन ब्लॉक के ग्राम कौही में आयोजित जोन स्तरीय ओलंपिक खेलों का आयोजन कल 18 अक्टूबर को हुआ जिसमें कौही, असोगा, डिङ्गा, डीडाभाठा, रेंगाकथेरा, पाहंदा, औसर(डिघारी) कुल 6 गांवों से 14 प्रकार के खेलों में शीर्ष पर आए खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमे ग्राम डिघारी की महिला टीम ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए कई खेलों में बाजी मारी। सर्वाधिक रोमांचक मुकाबला 18 से 40 वर्ग के महिलाओं के खो-खो और कबड्डी रही। खो-खो में डिघारी की टीम ने अपना दमखम दिखाकर प्रथम स्थान, वही कब्बडी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आने वाले दिनों में सभी प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों का अब ब्लॉक स्तर पर मुकाबला रहेगा।