ठेठवार यादव समाज भवन पाटन में चेकर टाइल्स लगवाने और किचन शेड निर्माण की मांग, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले को ज्ञापन सौंपा



पाटन। नगर पंचायत पाटन में स्थित ठेठवार यादव समाज के सामाजिक भवन में चेकर टाइल्स और किचन शेड की निर्माण की मांग समाज के लोगों ने की है। आज नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले को ज्ञापन सौंपा गया है।

ज्ञापन सौंपने वालों में पाटन राज अध्यक्ष ईश्वर यादव, अश्वनी यादव, मदन यादव, अश्वनी यादव परसाही, मीडिया प्रभारी बलराम यादव सहित अन्य मौजूद थे।