त्रि दिवसीय सस्वर मानस गान प्रतियोगिता जामगांव आर में आयोजन, रामायण कथा मानव जीवन का मूल मंत्र…आशीष वर्मा

जामगांव आर।रामायण आयोजक समिति एवं समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में तीन दिवसीय सस्वर मानसगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ओएसडी सीएम,अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,रूपचंद साहू सभापति जप,रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री जिला कांग्रेस, जयप्रकाश चंद्राकर पूर्व जिप सदस्य ने श्री रामचंद्र जी की पूजा अर्चना कर रामकथा का श्रवणपान किया।
सभी अतिथियों ने माता कौशिल्या धाम छत्तीसगढ़ में भांचा रामचंद्र जी की भक्ति से सराबोर जामगांव आर के आयोजन की प्रशंसा करते हुए हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए आयोजक समिति को बधाई प्रेषित किए।साथ में हमारी संस्कृति एवं परंपरा को आगे बढ़ाने वाले सीएम भूपेश बघेल जी का आभार माना।
इस अवसर पर राजकुमार ठाकुर सरपंच, चतुर साहू, रघुबर सेन,पोषण साहू महासचिव युवा कांग्रेस, जे डी मानिकपुरी, रेख राज साहू, जालम सेन,राजा चंद्राकर,डेविड चंद्राकर,भारती सोनबेर,नंदिनी साहू,किवेश चंद्राकर, लिकेश श्रीवास,ज्योतिष यादव,ऋषभ चंद्राकर,तामेश्वर ठाकुर आयोजक समिति के सदस्य व श्रोतागण उपस्थित थे।