दुर्ग पाटन मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग महिला की मौत, डिवाइडर के पास सड़क पार कर रही तभी अज्ञात बाइक ने ठोकर मार दी, इलाज के दौरान मौत, पाटन ब्लॉक का मामला


पाटन। 31 दिसंबर की रात्रि ग्राम देवादा में रहने वाली बुजुर्ग महिला खेदीया बाई यादव का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। बताया जा रहा है डिवाइडर क्रास कर रही बुजुर्ग महिला  को तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगो ने महिला के पुत्र नेतराम यादव को दी। घायल हालत में बुजुर्ग महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो है।