राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । ब्लाक के अंतिम छोर पर स्थित वनांचल ग्राम चिखला टोला में विगत दो वर्ष से आंगनबाड़ी भवन अपूर्ण है।उक्त आंगनबाड़ी ग्राम पंचायत भेलकी के आश्रित ग्राम चिखला टोला में निर्माणाधीन हैं। जिसका निर्माण कार्य अभी भी बंद पड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि उक्त आंगनबाड़ी की स्वीकृति वर्ष 2019-20 में हुई थी,जो अब तक पूर्ण नहीं हुआ है। आंगनबाड़ी भवन नही बनने के कारण बच्चों को परेशानी हो रही है।






