पाटन। कौही मेला के एक दिन बाद मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश्वर साहू व राजेश साहू पर युवक उमाशंकर ने मारपीट का आरोप लगाया है। मामला की जानकारी रानितराई थाना में दी है । पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आवेदक उमाशंकर चंद्राकर अपने कुछ दोस्तो के साथ मेला घूम रहे थे। मंदिर के पास पहुंचे ही थे की मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश्वर साहू , राजेश साहू ने गाली गलौच शुरू कर दिया। इसके बाद मामला धक्का मुक्की तक आ गई। मेला घूम रहे लोगो ने बीच बचाव किया। घटना की सूचना पर रानितराई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।







