पाटन। पाटन थाना के ग्राम बठेना में सेवा निवृत शिक्षक नेतराम साहू के घर बीटी रात अज्ञात चोर ने दावा बोला। जानकारी के मुताबिक लगभग 40 हजार नगद और 30 हजार के जवाहरात की चोरी हुई है। जिस समय चोरी हुई उस समय घर में रहने वाले लोग अपने रिश्तेदार के घर अन्य शहर गए हुए थे।।पाटन पुलिस मौके पर पहुंचकर मुआयना कर लिया है। जांच में जुटी है। चोर सीसी टीवी का डीवीआर भी ले गया। टीवी भी टूट गया है।







