बीजापुर 30 मार्च 2022-महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत पंजीकृत जॉबकार्डधारी मजदूरों को 1 अप्रैल 2022 से प्रतिदिन 204 रूपए की दर से मजदूरी मिलेगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रवि कुमार साहू ने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मनरेगा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राज्यवार प्रतिदिन मजदूरी की दर का राजपत्र में प्रकाशन कर दिया गया है। जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) श्रमिकों को नए वित्तीय वर्ष अर्थात 1 अप्रैल 2022 से प्रतिदिन 204 रूपए की दर से मजदूरी मिलेगी।

चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए मनरेगा मजदूरों के लिए यह दर 193 रूपए निर्धारित थी। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए इसमें 11 रूपए की बढ़ोतरी की गई है। मनरेगा के तहत काम करने वाले अकुशल श्रमिकों हेतु छत्तीसगढ़ के लिए 204 रूपए प्रतिदिन की मजदूरी तय की गई है। यह नई दर 1 अप्रैल 2022 से प्रभावी होंगी।