श्री राम स्मृति उपवन पिसेगांव के द्वारा भारत वर्ष का पहला 108 वेदीय सामूहिक सूक्ष्म यज्ञ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अंडा । बसन्त पंचमी के पावन अवसर पर एक आध्यात्मिक प्रयोग के रूप मे 108 वेदीय सामूहिक सूक्ष्म यज्ञ सृजनशील युवा/महिला मण्डल पिसेगांव के द्वारा किया गया। स्मृति उपवन पिसेगांव के प्राकृतिक वातावरण एवं शिवनाथ नदी के किनारे यह आयोजन संपन्न हुआ।

दुर्ग भिलाई उपजोन द्वारा संचालित नित्य सूक्ष्म यज्ञ गृहे गृहे अभियान को गति देने एवं नए याजकों को प्रशिक्षित करने का भी उद्देश्य रखा गया । बसंत पंचमी को परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का आध्यात्मिक जन्मदिवस को बोध दिवस के रुप मे भी मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित डॉक्टर एन के सिन्हा ने किया उन्होंने बसंत पर्व पर प्रकाश डाला । सुक्ष्मयज्ञ का प्रशिक्षण व हवन प्राणेश मीनाक्षी विश्वास ने दिया। बहुत ही कम समय में किया जाने वाला यह यज्ञ हर घर के लिए उपयोगी है।इस यज्ञ को करने के लिये गोबर का दिया हवन घी कपूर आधार गुड़ हुमदानी की आवश्यकता हैं। सुक्ष्म यज्ञ से दिव्यता सुगंधित वातावरण बन जाता है। प्रेरणा के द्वारा गोबर के दीये बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया । इस आयोजन में प्रमुख रूप से डॉक्टर एनके सिन्हा ,प्राणेश विश्वास ,मीनाक्षी विश्वास रमाकांत देशमुख, राजकुमार साहू, रोहित सिन्हा युवराज साहू ,भूपेश्वर साहू, पवन देशमुख,प्रेमलाल देशमुख, सोहन निषाद , गुमान, नोखे देशमुख ,नितेश देशमुख , देवेन्द्र देशमुख ,हुमेश देशमुख,कमलेश देशमुख, श्रद्धा देशमुख रेणुका, निधि ,लक्ष्य यामिनी साहू दुलारी देवांगन व युवा मंडल महिला मंडल उपस्थित रहे।